पृथ्वी की आन्तरिक संरचना के बारे मे जानकारी अप्रत्यक्ष प्रमाणो पर आधारित है, क्योकि पृथ्वी की त्रिज्या लगभग 6371 KM है और अब तक सबसे गहरा ड्रिल (खुदाई) आर्कटिक महासागर के कोला नामक स्थान पर की गयी है (12 KM )|  वस्तुत: पृथ्वी का निर्माण अनेक प्रकार की चट्टानों के संघटन से हुआ है|
एडवर्ड स्वेश या रासायनिक संगटन के आधार पर निम्न तीन सकेंद्रीए वलय के रूप मे बांटा है -



  1. सियाल (SiAl) - सिलिका व अल्युमीनियम से निर्मित 
  2. सीमा  ( SiMa ) - सिलिका व मग्नेशियम से निर्मित 
  3. निफे  ( NiFe) - निकिल व फेरस  (लोहा ) 

पृथ्वी के नीचे जाने पर प्रति 32 मीटर की गहराई पर ताप 1॰C की दर से बढ़ता जाता है परंतु बढ़ती गहराई के साथ ताप की वृद्धि दर मे गिरावट आती है| प्रथम 100 KM की गहराई मे प्रत्यक KM पर 12॰C की वृद्धि उसके बाद 300 KM गहराई मे प्रत्यक KM पर 2॰C एवं उसके बाद 1॰C की वृद्धि होती है|

भूकंपीए तरंग आधारित पृथ्वी की आंतरिक संरचना ( आधुनिक मतानुसार पृथ्वी की आंतरिक संरचना )




1.भूपर्पटी ( Crust )- 
                                यह पृथ्वी की सबसे ऊपरी एवं पतली परत है| जिसकी औसत मोटाई 33 KM है |
किन्तु महासागरीए क्रस्ट की मोटाई महाद्वीपिए क्रस्ट की मोटाई से कम है| औसत घनत्व- 2.7 
क्रस्ट को निम्न दो भागों मे बाटा है -
अ. ऊपरी परत - यह मुख्यत: ग्रेनाएट की बनी होती है इसके द्वारा महाद्वीपो का निर्माण हुआ है |
ब . निम्न परत - यह बेसल्टिक चट्टानों की बनी होती है , जिनके द्वारा महासागरीये सतह का निर्माण होता है |
 कोनार्ड असंबध्दता ( Discontinuity ) ऊपरी परत व निम्न परत को अलग करती है| 

2. मेंटल/ प्रवार ( Mantle)- 
                                         विस्तार - 33 KM से 2900 KM की गहराई तक है|
निम्न क्रस्ट तथा ऊपरी मेंटल को मोहो असंबध्दता अलग करती है |
मेंटल दो भागों मे विभाजित है , ऊपरी मेंटल तथा निचला मेंटल |
ऊपरी मेंटल तथा निम्न मेंटल को रेपिटी असंबध्दता अलग रती है |
यह पृथ्वी के आयतन का 83% तथा द्रव्यमान का 68% भाग है |
औसत घनत्व 3.5 से 5.5 तक ( पृथ्वी का औसत घनत्व - 5.5187 ग्राम प्रति घन cm )

3. क्रोड( Core )- 
                           विस्तार 2900 km से 6371 KM तक है|
ऊपरी क्रोड को निचला मेंटल से गुटेनबर्ग  असंबध्दता अलग करती है |
यह पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत है इसे केन्द्रमंडल भी कहते है |
Core निम्न दो भागों मे बटा है -
बाहय कोर  ( Outer Core )-2900 से 5100 KM तक - तरल अवस्था
आंतरिक कोर (Inner Core) - 5100 से 6371 KM तक - ठोस अवस्था
बाहय कोर को आंतरिक कोर से लेहमान असंबध्दता अलग करती है |


औसत घनत्व -13

                                                                                               














 











Technology news के बारे मे latest जानकारी के लिए यहा click करे - www.softinfo2021.com